Your Notifications are Empty.
Browse our plans and add your selections to get started.
Please sign in to continue.
Explore now Sign inTravel Blog
28 Jan 2025

161 Viewed
Contents
आप सोच रहे होंगे कि ट्रैवल इंश्योरेंस क्या है? ट्रैवल इंश्योरेंस उस दोस्त की तरह है, जो ज़रूरत पड़ने पर आपकी मदद करता है. कई परिवार और टूर ऑपरेटर ट्रैवल, ट्रिप और उससे जुड़े खर्चों के बारे में बहुत कुछ प्लानिंग करते हैं. बस अगर वे थोड़ी सी रिसर्च और कर लें, तो उन्हें पता लगेगा कि अचानक से कोई अनचाही घटना होने पर ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान से उन्हें बचत करने में कितनी मदद मिल सकती है. अधिकतर ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान मेडिकल खर्चों, कैंसलेशन में आने वाले खर्चों, एमरज़ेंसी कैश की आवश्यकताओं, डिपोर्ट करने में आने वाले खर्चों और अन्य खर्चों को कवर करते हैं. अब सवाल यह है कि- आपको ट्रैवल इंश्योरेंस कितना पहले खरीदना चाहिए? क्या इसे खरीदने का कोई सही समय है? अगर आप अपने टिकट बुक करने के बाद इसे खरीदते हैं, तो क्या आपको रीइम्बर्समेंट मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए, आगे पढ़ें!
आमतौर पर, लोग अपनी फ्लाइट, होटल और अन्य स्थानों की बुकिंग करने के कुछ समय बाद ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदते हैं. अब सवाल यह उठता है कि- यह 'कुछ समय' कितना होता है?
इसका जवाब आपके ट्रिप की बुकिंग का दिन और आपकी ट्रैवल करने की तिथि के बीच के अंतर पर निर्भर करता है. अगर आपने कुछ महीने पहले ट्रैवल की बुकिंग की है, तो आप कुछ समय तक इंतज़ार कर सकते हैं और फिर ट्रैवल इंश्योरेंस ले सकते हैं. समय से पहले ट्रिप की बुकिंग करना एक समझदारी भरा काम है, क्योंकि इससे आपको ट्रिप से पहले कैंसलेशन पर भारी जुर्माना चुकाना नहीं पड़ता है. इस तरह के मामले में आप बिना इंश्योरेंस के भी काम चला सकते हैं.
हममें से अधिकांश लोग ट्रैवल प्लान की बुकिंग महीनों पहले से नहीं करते हैं. हम सोचते हैं कि इसे जल्दी कर लेंगे, लेकिन ट्रिप पर जाने के दिन के आस-पास बुकिंग करते हैं. इस तरह के मामलों में, जब आप टिकट और रहने की बुकिंग करते हैं, तभी जल्दी से जल्दी ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदना एक समझदारी भरा काम है. ऐसा करने का एक सामान्य कारण यह है - आपको प्री-डिपार्चर कवरेज का लाभ मिलता है. आपको सुझाव दिया जाता है कि ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस की तुलना करें, क्योंकि इससे आपको एक ऐसे बेहतर प्लान में इन्वेस्ट करने में मदद मिलती है और सभी आवश्यक लाभ सहित अतिरिक्त लाभ मिल जाते हैं. ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी में ट्रिप कैंसलेशन का क्लॉज़ भी शामिल होता है. बदकिस्मती से अगर आपकी ट्रिप, पॉलिसी डॉक्यूमेंट में बताए गए किसी कारण से कैंसल हो जाती है, तो ट्रिप कैंसल होने के लिए आपको पर्याप्त रीइम्बर्समेंट मिलेगा, और यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप कितना ट्रैवल करते हैं:
अगर आप ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको ट्रैवल इंश्योरेंस. लेना सही नहीं लगे. इसे आप इस उदाहरण से बेहतर तरीके से समझ सकते हैं: प्रियंका और उनके पति मयंक पिछले एक साल से प्राग घूमने का प्लान बना रहे थे. दोनों दिसंबर के अंत तक अपने काम से छुट्टी लेने के लिए तैयार थे और उन्होंने ट्रिप के लिए काफी बचत भी कर ली थी. प्रियंका ने अपनी तरफ से पहल करते हुए सारी बुकिंग कर ली - दर्शनीय स्थलों के टूर, होटल, फ्लाइट और यहां तक कि कैब की बुकिंग भी. वह अपनी प्लानिंग से खुश थी! मयंक ने उसे ट्रैवल इंश्योरेंस लेने के लिए कहा, क्योंकि उनके जाने की तिथि नज़दीक ही थी, तो प्रियंका ने सोचा कि वह जाने से कुछ दिन पहले इंश्योरेंस खरीद लेगी. जिस दिन उन्हें जाना था, उससे दो दिन पहले प्रियंका को एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए चुन लिया गया. इसकी जानकारी बिल्कुल अंतिम समय में उसके पास आई और वह इस मौके के लिए मना नहीं कर सकी. वह घर आई और मयंक ने प्रियंका की प्रोफेशनल ज़िम्मेदारी को समझा, जिससे उन दोनों ने न जाने का फैसला किया. अब प्रियंका ने सभी बुकिंग को कैंसल करना शुरू किया, तब उसे पता लगा कि कि हर बुकिंग के फ्री कैंसलेशन की आखिरी तिथि निकल चुकी है. उसे लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.
क्या ऐसा कोई तरीका था, जिससे प्रियंका इस नुकसान से बच जाती? हां, अगर उसने बुकिंग करते ही ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदा होता. बहुत सी इंश्योरेंस पॉलिसी ट्रिप कैंसलेशन के मान्य कारणों के रूप में काम से जुड़ी ज़िम्मेदारियों को शामिल करती हैं.
इसे भी पढ़ें: Why Book Travel Insurance Right After Flights
Travel insurance should ideally be purchased immediately after making travel bookings, especially if the trip is planned close to the departure date. This ensures pre-departure coverage and reimbursement for unforeseen cancellations. For long-gap bookings, early cancellation policies might reduce the urgency, but insurance is still crucial for unexpected scenarios. Frequent travelers benefit from annual plans, while occasional travelers can opt for single-trip coverage. Timely travel insurance safeguards against hefty penalties and ensures financial security in unforeseen circumstances.
हां. अधिकांश मामलों में, बुकिंग के बाद ही ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदा जाता है. इससे आपको अपने लिए आवश्यक कवरेज की सीमा और अपनी पॉलिसी में शामिल किए जाने वाले किसी भी ऐड-ऑन के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है.
Yes. If the reason for cancellation is acceptable as per your policy, it will be taken care of. To know more about how a travel insurance plan can save your trip, explore Bajaj General Blogs.
* मानक नियम व शर्तें लागू
बीमा आग्रह की विषयवस्तु है. लाभों, शामिल न की गई चीज़ों, सीमाओं, नियम और शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया इंश्योरेंस खरीदने से पहले सेल्स ब्रोशर/पॉलिसी डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ें.
With GST waiver, individual and family floater policies for health, personal accident, and travel insurance (on retail basis) are 18% cheaper from 22 September 2025. Secure what matters at an affordable price!
