आपके नोटिफिकेशन खाली हैं.

    हमारे प्लान ब्राउज़ करें और शुरू करने के लिए अपने विकल्प जोड़ें.

    एक्सप्लोर करें साइन-इन करें
  • translator icon

    होम इंश्योरेंस क्लेम कैसे दर्ज करें?

    आपकी बीमा आवश्यकताओं के लिए तुरंत सहायता

    क्लेम रजिस्टर करें

    हमारा टोल-फ्री नंबर डायल करें

    1800-209-5858

    हमें मेल करें

    careforyou@bajajgeneral.com

    सामान्य प्रश्न

    मैं अपना होम इंश्योरेंस क्लेम कैसे रजिस्टर करूं?

    क्लेम दर्ज करने के लिए, आपको सबसे पहले अपने बीमा प्रदाता (इंश्योरेंस कंपनी) को तुरंत सूचना देनी चाहिए. घटना कब और किस समय हुई, साथ ही क्या हुआ था, इसकी संक्षिप्त जानकारी देना ज़रूरी है. समय पर सूचना देने से आपकी क्लेम प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाती है और उसका मूल्यांकन व निपटारा समय पर किया जा सकता है.

    अपने होम इंश्योरेंस क्लेम को प्रोसेस करने के लिए मुझे किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी?

    क्लेम फाइल करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट में आमतौर पर आपकी बीमा पॉलिसी, घटना का विस्तृत विवरण, नुकसान का फोटोग्राफिक या वीडियो प्रमाण और मरम्मत लागत का अनुमान शामिल होते हैं. ये डॉक्यूमेंट बीमा प्रदाता को क्लेम का सही मूल्यांकन करने और नुकसान की सीमा निर्धारित करने में मदद करते हैं.

     

    होम इंश्योरेंस के तहत क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस क्या है?

    स्टैंडर्ड क्लेम प्रक्रिया में सबसे पहले घटना की जानकारी देना, फिर मांगे गए सभी दस्तावेज़ जमा करना और उसके बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा क्लेम का मूल्यांकन किया जाना शामिल होता है. मूल्यांकन पूरा होने के बाद, बीमा कंपनी आपके क्लेम की समीक्षा करती है. यदि क्लेम मंज़ूर हो जाता है, तो बीमा कंपनी आपको सेटलमेंट का ऑफर देती है. यह पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि आपके क्लेम का निष्पक्ष और सही तरीके से मूल्यांकन किया जाए.

    अपनी होम इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए कितनी बार क्लेम कर सकते हैं?

    हालांकि क्लेम की संख्या पर आमतौर पर कोई निश्चित सीमा नहीं होती है, लेकिन बार-बार फाइलिंग आपकी पॉलिसी को प्रभावित कर सकती है. कम समय में कई क्लेम करने से आपके प्रीमियम में एडजस्टमेंट हो सकता है. बीमा प्रदाता क्लेम इतिहास के आधार पर जोखिम का मूल्यांकन करते हैं, और लगातार फाइलिंग एक उच्च जोखिम प्रोफाइल को दर्शा सकती है, जिससे भविष्य में कवरेज प्रभावित हो सकती है.

    मेरे घर के क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद मुझे क्या कदम उठाने चाहिए?

    अपने घर में हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित करें. एक बार जब यह पूरी तरह सुरक्षित हो जाए, तो आगे के नुकसान से बचने के लिए कदम उठाएं, जैसे क्षतिग्रस्त कमरों या खिड़की को कवर करना. फोटो और वीडियो के साथ नुकसान को डॉक्यूमेंट करें. क्लेम की रिपोर्ट करने के लिए जल्द से जल्द अपनी इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें.

    होम इंश्योरेंस पॉलिसी क्या है?

    होम इंश्योरेंस पॉलिसी घर के मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी और उसके सामान के नुकसान या क्षति से संबंधित फाइनेंशियल नुकसान से बचाती है.

    क्या मुझे अपने घर के लिए बीमा पॉलिसी मिल सकती है?

    हां, होम इंश्योरेंस पॉलिसी व्यापक रूप से उपलब्ध हैं. हालांकि, आपकी लोकेशन और आपके घर की विशेषताओं के आधार पर उपलब्धता और विशिष्ट प्रकार के कवरेज अलग-अलग हो सकते हैं.

    होम इंश्योरेंस पॉलिसी की लागत क्या है?

    होम इंश्योरेंस पॉलिसी की लागत घर की लोकेशन, साइज़, आयु, निर्माण सामग्री, कवरेज लिमिट और डिडक्टिबल राशि जैसे कारकों के आधार पर महत्वपूर्ण रूप से अलग-अलग होती है.

    होम इंश्योरेंस पॉलिसी प्राप्त करने के लिए मुझे किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी?

    होम इंश्योरेंस को आपकी प्रॉपर्टी के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करके प्राप्त किया जा सकता है, जिसमें एड्रेस, आयु, वर्ग फुटेज और निर्माण विवरण शामिल हैं. कुछ इंश्योरेंस प्रदाताओं को घर की वैल्यू से संबंधित डॉक्यूमेंटेशन की भी आवश्यकता पड़ सकती है, जैसे मूल्यांकन या खरीद एग्रीमेंट. आवश्यकताओं के लिए विशिष्ट बीमा प्रदाता से संपर्क करें.

    होम इंश्योरेंस पॉलिसी में आमतौर पर क्या कवर नहीं किया जाता है?

    सामान्य अपवादों में अक्सर बाढ़, भूकंप, टूट-फूट, मोल्ड और कुछ प्रकार के पानी से होने वाले नुकसान शामिल हैं. लागू विशेष एक्सक्लूज़न को समझने के लिए अपने पॉलिसी डॉक्यूमेंट को रिव्यू करना महत्वपूर्ण है.

    मैं अपना क्लेम कैसे दर्ज करूं?

    क्लेम दर्ज करने के लिए, आपको सबसे पहले अपने बीमा प्रदाता (इंश्योरेंस कंपनी) को तुरंत सूचना देनी चाहिए. घटना कब और किस समय हुई, साथ ही क्या हुआ था, इसकी संक्षिप्त जानकारी देना ज़रूरी है. समय पर सूचना देने से आपकी क्लेम प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाती है और उसका मूल्यांकन व निपटारा समय पर किया जा सकता है.

    अपने होम इंश्योरेंस क्लेम को प्रोसेस करने के लिए मुझे किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी?

    क्लेम करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट में आमतौर पर आपकी बीमा पॉलिसी, घटना का विस्तृत विवरण, नुकसान का फोटोग्राफिक या वीडियो प्रमाण और मरम्मत लागत का अनुमान शामिल होते हैं. ये डॉक्यूमेंट बीमा प्रदाता को क्लेम का सही मूल्यांकन करने और नुकसान की सीमा निर्धारित करने में मदद करते हैं.

    होम इंश्योरेंस के तहत क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस क्या है?

    होम इंश्योरेंस के तहत क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस क्या है?

    अपनी होम इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए कितनी बार क्लेम कर सकते हैं?

    हालांकि क्लेम की संख्या पर आमतौर पर कोई निश्चित सीमा नहीं होती है, लेकिन बार-बार फाइलिंग आपकी पॉलिसी को प्रभावित कर सकती है. कम समय में कई क्लेम करने से आपके प्रीमियम में एडजस्टमेंट हो सकता है. बीमा प्रदाता क्लेम इतिहास के आधार पर जोखिम का मूल्यांकन करते हैं, और लगातार फाइलिंग एक उच्च जोखिम प्रोफाइल को दर्शा सकती है, जिससे भविष्य में कवरेज प्रभावित हो सकती है.

    मेरे घर के क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद मुझे क्या कदम उठाने चाहिए?

    अपने घर में हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित करें. नुकसान से बचने के लिए कदम उठाएं, जैसे क्षतिग्रस्त कमरों या खिड़की को कवर करना. फोटो और वीडियो के साथ नुकसान को डॉक्यूमेंट करें. क्लेम की रिपोर्ट करने के लिए जल्द से जल्द अपनी इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें.

    क्या अपनी होम इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू कर सकते हैं?

    हां, होम इंश्योरेंस पॉलिसी वार्षिक रूप से रिन्यू की जा सकती है. अधिकांश बीमा प्रदाता रिन्यूअल के विकल्प प्रदान करते हैं, लेकिन अपने विशिष्ट प्रदाता से संपर्क करना आवश्यक है.

    अपना होम इंश्योरेंस प्लान कैसे बढ़ा सकते हैं?

    होम इंश्योरेंस पॉलिसी आमतौर पर विस्तारित की बजाए रिन्यू की जाती हैं. रिन्यूअल प्रोसेस शुरू करने के लिए पॉलिसी की समाप्ति की तारीख से पहले अपने बीमा प्रदाता से संपर्क करें.

    अगर मेरा होम इंश्योरेंस समाप्त हो जाता है, तो क्या होगा?

    अगर आपका होम इंश्योरेंस समाप्त हो जाता है, तो आपकी प्रॉपर्टी कवर नहीं की जाएगी. इसका मतलब है कि किसी भी नुकसान या हानि के लिए आप फाइनेंशियल रूप से जिम्मेदार होंगे. कवरेज में लैप्स होने से बचने के लिए यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि आपकी पॉलिसी समाप्ति की तारीख से पहले रिन्यू की जाए.

    होम इंश्योरेंस की वैधता अवधि क्या है?

    होम इंश्योरेंस की वैधता अवधि आमतौर पर एक वर्ष होती है. हालांकि, कुछ बीमा प्रदाता अलग-अलग शर्तों के साथ पॉलिसी प्रदान कर सकते हैं. अपनी पॉलिसी खरीदते या रिन्यू करते समय हमेशा अपने बीमा प्रदाता से वैधता अवधि कन्फर्म करें.

    क्या रिन्यूअल पर अपने कवरेज लेवल या ऐड-ऑन को बदला जा सकता है?

    अधिकांश मामलों में, आप रिन्यूअल के समय अपने कवरेज लेवल या ऐड-ऑन को एडजस्ट कर सकते हैं. हालांकि, कोई भी बदलाव इंश्योरेंस कंपनी द्वारा अंडरराइटिंग और अप्रूवल के अधीन हो सकता है.

    होम इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेस को समझें

    आप कम्प्रीहेंसिव होम इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस से केवल एक क्लिक दूर हैं.

    हम समझते हैं कि अप्रत्याशित घटनाओं और दुर्घटनाओं से आपको भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए हम आपको आसान और विश्वसनीय क्लेम सुविधा प्रदान करने के लिए यहां उपलब्ध हैं. हमारी अनुभवी इंश्योरेंस प्रोफेशनल टीम, आपको क्लेम प्रोसेस के लिए गाइड करने के लिए समर्पित है, जिससे आसान और सरल क्लेम अनुभव सुनिश्चित होता है. हमारा लक्ष्य आपके फाइनेंशियल नुकसान को कम करना और आपको अपना पुराना जीवन प्राप्त करने के लिए सेवा प्रदान करना है.

    होम इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेस

    अपने जनरल इंश्योरेंस क्लेम और घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी हमें दें:

    - अपने जनरल इंश्योरेंस क्लेम और अन्य जानकारी के बारे में हमें बताएं

    - हम आपके अनुरोध को कन्फर्म करेंगे और इसे क्लेम विभाग को ले जाएंगे

    - क्लेम दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर हम एक सर्वेयर नियुक्त करेंगे

    - सर्वेयर 7 कार्य दिवसों के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट जमा करेगा

    - रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद क्लेम विभाग 7 कार्य दिवसों के भीतर आपके क्लेम पर कार्रवाई करेगा

    - चोरी, सेंधमारी, आग या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा के मामले में, आप हमारी टोल-फ्री इंश्योरेंस हेल्पलाइन 1800-209-5858 पर हमसे संपर्क कर सकते हैं. आवासीय प्रॉपर्टी के नुकसान या क्षति के मामले में आपकी मदद करने के लिए आउट ग्राहक सेवा सेवाएं 24/7 उपलब्ध हैं.

    - आपको बस हमें अपनी पॉलिसी का विवरण और अपने जनरल इंश्योरेंस क्लेम से संबंधित अन्य जानकारी प्रदान करनी है.

    - हम क्लेम की प्रामाणिकता को सत्यापित करेंगे और इसे हमारे क्लेम विभाग को सौंपेंगे.

    - आपका क्लेम रजिस्टर होते ही 48 घंटे के भीतर एक सर्वेयर नियुक्त किया जाएगा. यह किसी भी बीमा कंपनी की तुलना में काफी तेज़ है.

    - सर्वेक्षक/मूल्यांकनकर्ता को सभी प्रासंगिक जानकारी दें, जो फिर 7-15 कार्य दिवसों के भीतर हमें फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा (यह समय स्थिति के अनुसार होगा).

    - इसके बाद आप निश्चिंत रहें. सभी आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त होने के बाद हम आपके जनरल इंश्योरेंस क्लेम का निपटारा अधिकतम 10 दिनों के भीतर करने का प्रयास करेंगे.

    क्लेम फॉर्म

    कृपया अपने क्लेम के प्रकार के आधार पर नीचे दिए गए आवश्यक क्लेम फॉर्म को भरें:

    - ऑल रिस्क क्लेम फॉर्म

    - फायर

    - लूटपाट

    - इलैक्ट्रानिक इक्विपमेंट

    - मशीनरी ब्रेकडाउन

    - मोबाइल फोन

    डैमेज क्लेम के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

    नुकसान के लिए क्लेम करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट यहां दी गई है:

    - इंश्योर्ड व्यक्ति द्वारा विधिवत भरा और हस्ताक्षरित क्लेम फॉर्म

    - आपको कितना नुकसान हुआ है, इसकी संक्षिप्त जानकारी

    - क्षतिग्रस्त आइटम का खरीद बिल

    - रिपेयर करने में लगने वाले खर्च का अनुमान

    - रिपेयरर के पास से सर्विस रिपोर्ट

    - रिपेयर बिल

    - भुगतान की रसीद

    - NEFT दस्तावेज

    - KYC डॉक्यूमेंट (अगर राशि ₹1 लाख से अधिक है)

    - सहमति पत्र

    चोरी के क्लेम के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

    चोरी के लिए क्लेम करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट यहां दी गई है:

    - इंश्योर्ड व्यक्ति द्वारा विधिवत भरा और हस्ताक्षरित क्लेम फॉर्म

    - पॉलिसी के तहत कवर की गई वस्तु का विवरण

    - चोरी हुई चीजों का पर्चेस इन्वाइस

    - घटना की साक्षिप्त जानकारी

    - प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR)

    - फाइनल पुलिस रिपोर्ट

    - इन्डेम्निटी बॉन्ड (यदि आवश्यक हो)

    - NEFT दस्तावेज

    - अगर राशि ₹1 लाख से अधिक है, तो KYC डॉक्यूमेंट

    - सहमति पत्र

    बर्गलरी क्लेम के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

    बर्गलरी के लिए क्लेम करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट यहां दी गई है:

    - इंश्योर्ड व्यक्ति द्वारा विधिवत भरा और हस्ताक्षरित क्लेम फॉर्म

    - एफ़ आई आर/पुलिस पंचनामा

    - फाइनल पुलिस रिपोर्ट

    - इन्डेम्निटी बॉन्ड (यदि आवश्यक हो)

    - चोरी हुई चीजों का पर्चेस इन्वाइस

    - NEFT दस्तावेज

    - अगर राशि ₹1 लाख से अधिक है, तो KYC डॉक्यूमेंट

    - न्यूज़पेपर कटिंग (अगर कोई हो)

    - इंश्योर्ड व्यक्ति की सहमति / कन्फर्मेशन

    - डिस्चार्ज वाउचर

    किसी भी प्रश्न के मामले में, आप हमारे ग्राहक सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं.