Your Notifications are Empty.

    Browse our plans and add your selections to get started.

    Explore now Sign in

    कम आयु में क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस कवर खरीदने के लाभ

    • Health Blog

    • 05 नवंबर 2024

    • user-icon

      Bajaj General Insurance

    • view-icon

      25 Viewed

    Contents

    • बदलती जीवनशैली और गंभीर बीमारियों का आपस में संबंध
    • संक्षेप में
    blog-image

    जब आप 20 से 30 साल की उम्र में होते हैं, तब आपको यह लगता है कि अभी आपके पास भरपूर समय है और आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. जबकि यह सच्चाई नहीं है. दरअसल कोई भी मेडिकल ज़रूरत ज़्यादातर अचानक से ही आती है, ऐसे समय में आपके पास पर्याप्त सुरक्षा न होने से आपको खासा नुकसान पहुंच सकता है. इस तरह की परिस्थितियों में आपको न केवल मेडिकल कवरेज के साथ तैयार रहना चाहिए, बल्कि फाइनेंशियल रूप से इसका सामना करने की तैयारी भी करनी चाहिए. एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त फाइनेंशियल सुरक्षा प्राप्त करने में मदद करती है. मौजूदा समय में जिस तरह से तनाव बढ़ते जा रहा है और लोगों की जीवनशैली में बदलाव हो रहा है, ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस विकल्प से ज़्यादा एक ज़रूरत बन चुका है. और तो और किसी भी तरह की गंभीर बीमारी आपके जीवन पर गहरा असर डाल सकती है. इसलिए, भारत में हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय आपको क्रिटिकल इलनेस प्लान को अनदेखा नहीं करना चाहिए.

    बदलती जीवनशैली और गंभीर बीमारियों का आपस में संबंध

    With a drastic change in lifestyles as compared to earlier generations, the kind of lifestyle ailments affecting individuals is also becoming more severe. The illnesses earlier caused by malnutrition and poor sanitation are now replaced with stroke, cancer, kidney failure, and more. These ailments are caused by a host of different conditions like hypertension, diabetes, obesity, stress, and poor dietary habits and sleeping patterns. The treatment of these critical illnesses comes with costs that are sky high and may burn a hole in your bank account. In some cases, it can even dry up your life savings. Thus, a critical illness policy helps to avoid a financial setback in times when medical treatment is the highest priority. Now that it is clear how important a critical illness plan is in present times, let’s look at some of the benefits of buying it early in life.

    1. मेडिकल चेकअप की ज़रूरत नहीं

    45 साल की उम्र से पहले क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान खरीदने पर आपको मेडिकल चेकअप करवाने की ज़रूरत नहीं होती है. इसके अलावा, यह बिना किसी परेशानी के तुरंत कवरेज प्रदान करता है. साथ ही, कुछ इंश्योरेंस कंपनियां क्रिटिकल इलनेस प्लान को जीवनभर के लिए रिन्यू करने की सुविधा भी देती हैं. क्रिटिकल इलनेस कवर का उपयोग करके आप जीवन को खतरा पहुंचाने वाली बीमारियों, जैसे कि हार्ट अटैक, किडनी खराब होने, कैंसर इत्यादि बीमारियों से कवरेज प्राप्त कर सकते हैं. और तो और ऐसी बीमारी, जिसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट की ज़रूरत पड़ सकती है, वहां भी यह कवरेज प्रदान करता है. *

    इसे भी पढ़ें: Preventive Checkups Under Health Insurance - Importance And Benefits

    2. किफायती प्रीमियम

    इंश्योरेंस प्रीमियम कई कारकों पर आधारित होते हैं, जिनमें से एक है पॉलिसीधारक की उम्र. जितनी कम उम्र में आप क्रिटिकल इलनेस प्लान खरीदते हैं, बीमारियों से प्रभावित होने की आशंका उतनी कम हो जाती है. इस तरह से प्रीमियम की कीमत निर्धारित की जाती है, जिससे कि वे आपके लिए किफायती बन जाते हैं. इसके विपरीत, स्वभाविक रूप से बुजुर्गों को गंभीर बीमारियां होने का सबसे खतरा होता है, जिसका मुख्य कारण जीवनशैली और मौजूदा परिवेश में बदलाव है. इसलिए, यहां प्रीमियम अधिक होता है. *

    3. लंपसम भुगतान

    गंभीर बीमारियों का इलाज आपकी सेविंग पर खासा असर डाल सकता है, ऐसे में क्रिटिकल इलनेस प्लान लंपसम राशि का भुगतान करने में आपकी मदद करता है. इस तरह के भुगतान पॉलिसी में निर्दिष्ट नियमों और बीमारी की पहचान के आधार पर किए जाते हैं. इससे आपको न केवल बीमारी के दौरान होने वाले भारी खर्चों से राहत मिलती है, बल्कि इलाज के समय जिस तरह आपको इनकम का नुकसान होता है, उससे भी आप फाइनेंशियली सुरक्षित हो जाते हैं. इसके अलावा, लंपसम भुगतान से आपको इलाज के दौरान और इलाज के बाद दवाइयों का खर्च सहन करने में मदद मिलती है. *

    4. प्रतीक्षा अवधि के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं

    हरेक गंभीर बीमारी के लिए प्रतीक्षा अवधि निर्दिष्ट होती है और इंश्योरेंस कंपनी लंपसम भुगतान करे इससे पहले आपको इस अवधि को पूरा करने की ज़रूरत होती है. इसलिए, जब आप कम उम्र में क्रिटिकल इलनेस प्लान को लेते हैं, तब आप निश्चित रूप से अधिकतर प्रतीक्षा अवधि पूरी कर लिए होते हैं, जोकि पॉलिसी डॉक्यूमेंट में उल्लिखित अवधि के अनुसार 24 महीनों से लेकर 48 महीनों के बीच तक हो सकती है. * मानक नियम व शर्तें लागू

    इसे भी पढ़ें: हेल्थ इंश्योरेंस में प्रतीक्षा अवधि

    संक्षेप में

    आपके परिवार में कोई गंभीर बीमारी आपके फाइनेंशियल प्लान्स पर भारी पड़ सकती है, लेकिन क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस कवर का उपयोग करके आप इन स्थितियों में फाइनेंशियल तनाव से बच सकते हैं. इसलिए, पॉलिसी चुनते समय, यह सुनिश्चित करें हेल्थ इंश्योरेंस की तुलना करें और मिलने वाले कवर को जानें. बीमा आग्रह की विषयवस्तु है. लाभों, शामिल न की गई चीज़ों, सीमाओं, नियमों और शर्तों के बारे में और जानकारी के लिए, कृपया खरीद पूरी करने से पहले बिक्री ब्रोशर/पॉलिसी की शब्दावली ध्यान से पढ़ें.

    गो डिजिटल

    Download Bajaj General App!

    godigi-bg-img