प्रोडक्ट्स
रिन्यू करें
क्लेम करें
सहायता
एजेंट बनें
आपके नोटिफिकेशन खाली हैं.
हमारे प्लान ब्राउज़ करें और शुरू करने के लिए अपने विकल्प जोड़ें.
कृपया जारी रखने के लिए साइन-इन करें.
एक्सप्लोर करें साइन-इन करेंमोटर ब्लॉग
12 अप्रैल 2024
बजाज जनरल इंश्योरेंस

176 बार देखा गया
हम अक्सर अपने दोस्तों और परिवार वालों को उधार देते हैं और उनसे उधार लेते भी हैं. इन चीजों में घर का छोटा-मोटा सामान, पैसे और कभी-कभी हमारे वाहन भी शामिल हो सकते हैं. लेकिन, अगर कोई आपसे आपकी कार मांग कर ले गया हो और किसी कारण से आपकी कार को दुर्घटना में नुकसान पहुंच जाए, तो क्या होगा. बिल्कुल, आपको इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा, लेकिन अगर कोई आपकी कार मांग कर ले जाता है और उससे दुर्घटना हो जाती है, तो ऐसे में इंश्योरेंस कैसे काम करता है. बहुत से लोगों का यही सवाल है, और इस आर्टिकल में हम इसी सवाल का जवाब समझने में आपकी मदद करेंगे. आपको पता होगा कि जब आप कार नहीं चला रहे हों, तो आपका फोर व्हीलर इंश्योरेंस ऐसी स्थिति में नुकसान को कवर करता है या नहीं. आइए, इसके बारे में अधिक जानते हैं!
हां, अगर आपका फोर व्हीलर इंश्योरेंस उस व्यक्ति के नाम पर नहीं है, तब भी वह आपकी कार चला सकता है. लेकिन उसे आपके द्वारा कार चलाने की अनुमति दी जानी चाहिए. इसका मतलब है कि आपको अपने दोस्त को अपनी कार चलाने के लिए अनुमति देनी होगी.
हां, अगर आपके किसी भी दोस्त या परिवार के सदस्य द्वारा चलाते समय आपकी कार से दुर्घटना हो जाती है, तो आप इंश्योरेंस कवर पाने के हकदार होंगे. लेकिन, फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए:
अगर आपके द्वारा ड्राइवर को कार चलाने की अनुमति दी जाती है और उससे दुर्घटना हो जाती है, तो ऐसे आपको पूरा इंश्योरेंस कवर मिलेगा. क्योंकि मुख्य रूप से इंश्योरेंस आपका होता है, भले ही दुर्घटना होने के समय आप अपनी कार में मौजूद न हों, तब भी आपको इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा. क्योंकि लायबिलिटी कवर आपके इंश्योरेंस का ही एक हिस्सा है, इसलिए यह आपके इंश्योरेंस कवर में भी शामिल होता है. अगर कार चला रहा व्यक्ति दूसरों को अपेक्षित सीमा से अधिक नुकसान पहुंचा देता है, तो इस नुकसान को कवर करने के लिए कार चलाने की अनुमति देने वाले व्यक्ति का इंश्योरेंस इस्तेमाल किया जाएगा. अगर उसकी इंश्योरेंस ऑटो पॉलिसी नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए पर्याप्त साबित नहीं होती है, तो ड्राइवर को किए गए नुकसान का भुगतान करना होगा.
अगर आपके स्पाउस आपकी कार चला रहे हैं और उनसे दुर्घटना हो जाती है, तो आपका इंश्योरेंस सभी खर्चों को कवर करेगा. ऐसा इसलिए है, क्योंकि आपके स्पाउस तब तक आपकी पॉलिसी पर ही मान्य माने जाएंगे, जब तक कि उन्हें शामिल नहीं करने का विकल्प चुना जाता है.
इसे भी पढ़ें: कार में एंटी-लॉक ब्रेक का महत्व
अगर कोई आपकी कार मांग कर ले जाता है, तो इंश्योरेंस कैसे काम करता है? इस प्रश्न का उत्तर अलग-अलग परिस्थितियों और शर्तों के आधार पर निर्भर करता है. आप इंश्योरेंस कवर पाने के हकदार हैं, अगर:
इसे भी पढ़ें: भारत में कार चलाने के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
अगर कोई आपकी कार चलाता है और उससे दुर्घटना हो जाती है, तो आपके प्रीमियम की वैल्यू में अवश्य बढ़ोत्तरी होगी. अगर आप चाहते हैं कि आपके प्रीमियम की वैल्यू कम रहें, तो आप अपनी पॉलिसी में एक्सीडेंट फॉर्गिवनेस सुविधा का विकल्प चुन सकते हैं. इस सुविधा के साथ, आपके कार इंश्योरेंस प्रीमियम की वैल्यू कम हो जाएगी, ऐसा तब भी होगा, अगर आपकी कार कोई और चला रहा है और उससे दुर्घटना हो जाती है. आमतौर पर, यह सुविधा उन ड्राइवरों को दी जाती है, जिनकी कार से पिछले कुछ वर्षों में कोई दुर्घटना नहीं हुई है.
अगर आपकी कार के ड्राइवर से दुर्घटना हो जाती है और उसका ट्रैफिक चालान भी कटा हुआ है, तो यह आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी की कीमत या प्रीमियम को प्रभावित नहीं करता है. ट्रैफिक चालान का शुल्क ड्राइवर के लाइसेंस पर लगाया जाता है.
अगर आप अपने फोर-व्हीलर को अपने दोस्त या रिश्तेदार को उधार देना चाहते हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि उसके पास मान्य ड्राइवर लाइसेंस हो, वाहन चलाने के नियमों के अनुसार निर्धारित उसकी आयु हो, और उसने किसी भी प्रकार का नशा न किया हो. अगर आप इन सभी कारकों को चेक कर लेते हैं, तो उसके बाद आप अपनी कार को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को दे सकते हैं!
इसे भी पढ़ें: कम्प्रीहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी में कार के नुकसान के लिए क्लेम प्रोसेस
हां, यह बेहतर होगा कि व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी में शामिल लोग ही आपकी कार चलाएं. आप उन नामों को भी जोड़ सकते हैं, जिन्हें आप कार चलाने वालों की लिस्ट में नहीं रखना चाहते हैं. अगर कोई दुर्घटना होती है, तो इससे आपको नुकसान के लिए कवर का लाभ लेने में मदद मिलेगी.
वास्तव में, इंश्योरेंस कवर वाहन के लिए होता है, उसके ड्राइवर के लिए नहीं, इसलिए अगर आपके पास इंश्योरेंस नहीं है, तो भी आप अपने दोस्त की कार को चला सकते हैं. अगर कोई दुर्घटना होती है, तो आपके दोस्त की इंश्योरेंस पॉलिसी ही होने वाले नुकसान को कवर करेगी.
GST की छूट के साथ, 22 सितंबर 2025 से हेल्थ, पर्सनल एक्सीडेंट और ट्रैवल इंश्योरेंस की इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर पॉलिसी (रिटेल आधार पर) 18% सस्ती हो गई हैं. अब किफायती कीमतों पर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित करें!
