प्रोडक्ट्स
रिन्यू करें
क्लेम करें
सहायता
एजेंट बनें
आपके नोटिफिकेशन खाली हैं.
हमारे प्लान ब्राउज़ करें और शुरू करने के लिए अपने विकल्प जोड़ें.
कृपया जारी रखने के लिए साइन-इन करें.
एक्सप्लोर करें साइन-इन करेंहेल्थ ब्लॉग
25 नवंबर 2021
बजाज जनरल इंश्योरेंस

1599 बार देखा गया
अगर आप एक ज़िम्मेदार नागरिक हैं और आपने वैक्सीन - पहली या दोनों डोज़ लगवा ली है. अब आप आसानी से अपना COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कोविशील्ड, कोवैक्सिन या स्पूतनिक में से कौन सा वैक्सीन लगवाया है, आप अपने पसंदीदा ऑनलाइन माध्यम से COVID वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. आप जो सर्टिफिकेट डाउनलोड करेंगे, उसमें आपके वैक्सीनेशन की सारी जानकारी होगी, जिसमें आपकी डोज़ की तारीख और समय शामिल हैं. अगर आप नहीं जानते कि अपना COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें, तो यह खास पोस्ट केवल आप ही के लिए है. आइए, फटाफट शुरू करते हैं, पर उससे पहले, आइए समझें कि आपको अपना COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट क्यों चाहिए.
COVID-19 वैक्सीन आपको तेज़ी से फैलने वाले वायरस के खिलाफ सुरक्षा देकर महफूज़ रखता है, यानि आपको बस हल्की-फुल्की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनका घर पर खुद को क्वॉरंटीन रखकर आसानी से इलाज हो सकता है. लोगों में यह गलतफहमी है कि वैक्सीन लगवाना इस बात की गारंटी है कि आप वायरस से संक्रमित नहीं होंगे, पर यह सच नहीं है. वैक्सीन लगाने पर भी आप वायरस से संक्रमित हो सकते हैं और जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन तक यह वायरस फैला सकते हैं. ऐसी घटनाओं से होने वाली मुश्किलों को बढ़ने से रोकने के लिए कई राज्यों, संगठनों और होटलों आदि तक ने नागरिकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ रखें, यही आपका COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट है. सैर-सपाटे या कारोबार के उद्देश्य से राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में जाने को हवाई यात्रा करने के लिए योग्य बनने के लिए निगेटिव आरटी-PCR रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ होना अनिवार्य है. वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन बेहतर यही है कि आप सर्टिफिकेट की एक कॉपी अपने फोन पर या इस्तेमाल होने वाले किसी पोर्टेबल डिवाइस पर डाउनलोड करके रख लें. और अब, आइए जानें कि आप तमाम पोर्टलों से अपना सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
हमारी अपनी पिछली पोस्ट में विस्तार से बताया है कि आप किस तरह CoWin से अपने वैक्सीनेशन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. इसलिए अगर आपने CoWin पोर्टल इस्तेमाल किया है, तो आपको पता ही होगा कि बड़ी ही आसानी से इस पोर्टल से भी सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है. जिन्हें नहीं पता, वे जान लें कि आप CoWin वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
अगर आपको Aarogya Setu ऐप से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है, तो आप ऐप डाउनलोड करके ऐसा कर सकते हैं. अगर आप पहले ही ऐप डाउनलोड कर चुके हैं, तो उसे खोलें और CoWin टैब पर जाएं.
डिजिलॉकर एक और ऐसा उपयोगी पोर्टल है, जहां आप से अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इसका प्रोसेस Aarogya Setu ऐप जैसा ही है.
अगर आपको अपना रेफरेंस नंबर नहीं मिल रहा या आपके पास वह नंबर नहीं है, तो अपने सर्टिफिकेट की कॉपी हासिल करने के लिए CoWin से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प सबसे आसान विकल्प है. सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद चेक करें कि सारी जानकारी सही हो. ये पोर्टल इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि टेक्नॉलजी की कम-से-कम जानकारी वाला व्यक्ति भी इनका आसानी से इस्तेमाल कर सके. अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और सारी सावधानियां रखते हुए यात्राएं करें. और अगर आपने अपनी दूसरी डोज़ नहीं लगवाई है, तो जल्द-से-जल्द अपॉइंटमेंट शिड्यूल करें.
COVID-19 से बने हालात ने हमें महसूस कराया है कि अनहोनियां और अचानक आईं मेडिकल ज़रूरतें हम पर ऐसा फाइनेंशियल बोझ डाल सकती हैं जो हमारी जेब पर बेहद भारी पड़ सकता है. इन्फेक्शन होने के गंभीर जोखिम को देखते हुए हर किसी को अनिश्चितता के इस दौर में मेडिकल इंश्योरेंस प्लान होने का महत्व समझ आने लगा है.
अपने ग्रुप मेडिकल कवर का मूल्यांकन करें: एक व्यापक गाइड
आपके पति/पत्नी के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज के बारे में जानें
GST की छूट के साथ, 22 सितंबर 2025 से हेल्थ, पर्सनल एक्सीडेंट और ट्रैवल इंश्योरेंस की इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर पॉलिसी (रिटेल आधार पर) 18% सस्ती हो गई हैं. अब किफायती कीमतों पर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित करें!
